Indigo Crisis: इंडिगो संकट में बिहार बेहाल, 56 फ्लाइटें रद्द, कुवैत-रियाद जाने वाले यात्रियों ने किया हंगामा

Indigo Crisis: इंडिगो संकट ने हवाई यात्रा को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. पटना से लेकर दिल्ली-मुंबई तक सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही हैं और हजारों यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. क्रू की कमी और ऑपरेशनल गड़बड़ी के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, वहीं बढ़े हुए किरायों ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

Indigo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों संकट से गुजर रही है. क्रू की कमी और ऑपरेशन मैनेजमेंट में गड़बड़ी के कारण कंपनी की उड़ानें लगातार प्रभावित हो रही हैं. शनिवार को भी कई फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और देशभर के एयरपोर्ट्स पर हंगामे की स्थिति बन गई. अकेले पटना में पिछले तीन दिनों में इंडिगो की 56 जोड़ी उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे करीब 3 हजार यात्रियों को एयरपोर्ट से खाली हाथ लौटना पड़ा है.

12 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

पटना, गयाजी और दरभंगा एयरपोर्ट पर हालात सबसे ज्यादा बिगड़े हुए हैं. यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट की स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही. कई लोग 10 से 12 घंटे तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे. कुछ यात्रियों ने बताया कि वे रातभर सीढ़ियों और कुर्सियों पर बैठकर गुजारे हुए घंटों का हिसाब भी भूल चुके हैं. कुवैत जाने वाले यात्रियों ने कहा कि मुंबई के जरिए उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट थी, लेकिन पटना से मुंबई के लिए उड़ान न मिलने पर उनकी पूरी यात्रा खतरे में पड़ गई है.

पटना से मुंबई का किराया पहुंचा 90 हजार के पार

इंडिगो संकट के बीच अन्य एयरलाइनों ने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है. पटना-दिल्ली का किराया जहां 40 हजार के पार चला गया है, वहीं पटना-मुंबई का किराया 90 हजार रुपये तक पहुंच गया है. जो आम दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है. यह संकट ऐसे समय में सामने आया है जब शादी, क्रिसमस और न्यू ईयर का पीक सीजन चल रहा है. कई यात्री इंडिगो पर मनमाने रवैये, लापरवाही और बाजार में एकाधिकार का फायदा उठाने जैसे आरोप भी लगा रहे हैं.

रेलवे ने चलाई 8 स्पेशल ट्रेनें

बढ़ती अव्यवस्था को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाया है. 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं और 37 नियमित ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ दिए गए हैं. इसके बावजूद हवाई यात्रियों की नाराजगी कम होती नहीं दिख रही है. फिलहाल, इंडिगो को अपने ऑपरेशन को जल्द दुरुस्त करना होगा, क्योंकि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.

Also Read: Tej Pratap Yadav: तेजप्रताप यादव के प्राइवेट आवास पर 3.56 लाख का बिजली बकाया, लालू के बेटे ने 3 साल से नहीं भरा बिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >