India Pakistan Conflict: शहीद इम्तियाज की अपने बेटे से फोन पर क्या हुई थी आखिरी बात… जानकर आंखें हो जायेगी नम !

India Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान जम्मू-कशमीर में बॉर्डर पर तैनात बिहार के सपूत मो. इम्तियाज शहीद हो गए थे. उनका पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव सारण पहुंचा. जिसके बाद गांव वालों की आंखें नम हो गई. वहीं, शहीद मो. इम्तियाज के बेटे ने रोते-रोते बताया कि, आखिरी बार फोन पर पिता से क्या कुछ बात हुई.

India Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर पूरे देशभर में हलचल अब तक मची हुई है. ऐसे में जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर पर तैनात बिहार के सपूत मो. इम्तियाज शहीद हो गए थे. जिसके बाद आज उनका पार्थिव शरीर बिहार लाया गया. शहीद मो. इम्तियाज का पार्थिव शरीर सारण पहुंचते ही पूरे गांव वाले की आंखें नम हो गई. तो वहीं, पटना में भी तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी.    

आखिरी बार फोन पर क्या हुई बेटे से बातचीत ?

इधर, शहीद मो. इम्तियाज के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बेटे ने रोते-रोते हुए आखिरी बार पापा से क्या कुछ बातचीत हुई, उसकी पूरी जानकारी दी. दरअसल, एक हिंदी न्यूज चैनल से बातचीत के क्रम में बेटे ने कहा कि, “अपने पापा पर बहुत प्राउड फील करता हूं. उन्होंने अंतिम सांस तक हार नहीं माना.” आगे बेटे ने यह भी बताया कि, “लास्ट टाइम पापा ने फोन कर बताया कि, आतंकियों ने हमला कर दिया है और मेरा दाहिना पैर डैमेज हो गया है. लेकिन, मैंने पापा को सांत्वाना दिया कि पापा आप घबराइए मत, मैं आ रहा हूं.” 

फफक-फफककर रो पड़ा शहीद का बेटा 

आगे बेटे ने यह भी बताया कि, “मैं सीधे दिल्ली पहुंचा. वहां जाकर पता चला कि, जम्मू के लिए कोई फ्लाइट नहीं है. लेकिन, फिर ट्रेन से ही गया. इसके बाद असिस्टेंट कमांडेंट का फोन आया और कहा कि, ही इस नो मोर…” बता दें कि, इतना कहते ही शहीद मो. इम्तियाज के बेटे फफक-फफककर रो पड़े. पूरा माहौल गमगीन हो गया. इधर, पार्थिव शरीर के सारण पहुंचते ही गांव वालों ने जोर-जोर से नारे लगाए. साथ ही नम आखों से महीद को श्रद्धांजलि दी.  

Also Read: Bihar News: सारण के पैतृक गांव पहुंचा शहीद इम्तियाज का पार्थिव शरीर, नम आंखों से ग्रामाणों ने दी अंतिम विदाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >