बिहार के इस इकलौते स्टेशन पर रुकती है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 75 घंटे में तय करती है 4154 KM की दूरी

Vivek Express: भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस देश के 9 राज्यों से होकर गुजरती है, लेकिन बिहार में इसका ठहराव केवल एक स्टेशन- किशनगंज पर होता है. यह ट्रेन कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ तक 4154 किलोमीटर का सफर तय करती है.

Vivek Express: भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22503) एक खास वजह से सुर्खियों में रहती है. यह ट्रेन दक्षिण भारत के छोर कन्याकुमारी से शुरू होकर देश के उत्तर-पूर्वी राज्य असम के डिब्रूगढ़ तक जाती है. कुल 4154 किलोमीटर की दूरी और 75 घंटे 25 मिनट के सफर के साथ यह ट्रेन भारतीय रेल नेटवर्क की सबसे लंबी रूट वाली यात्री ट्रेन मानी जाती है.

देश के 9 राज्यों से होकर गुजरने वाली यह ट्रेन करीब 60 बड़े स्टेशनों पर रुकती है. मगर हैरान करने वाली बात यह है कि बिहार जैसे विशाल और जनसंख्या घनत्व वाले राज्य में इसका सिर्फ एक ही ठहराव है- किशनगंज रेलवे स्टेशन.

किशनगंज में सिर्फ दो मिनट का ठहराव

विवेक एक्सप्रेस जब अपने तीसरे दिन की यात्रा में किशनगंज स्टेशन पहुंचती है, तो रात के 10:10 बजे यह स्टेशन पर आती है और सिर्फ दो मिनट यानी 10:12 बजे रवाना हो जाती है. इतना प्रतिष्ठित ट्रेन बिहार के बाकी किसी स्टेशन पर नहीं रुकती, जो किशनगंज को विशेष बनाता है. ट्रेन के किशनगंज पहुंचने से पहले मालदा टाउन और बाद में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन (दोनों पश्चिम बंगाल में) इसके पड़ाव होते हैं.

ट्रेन का नाम और महत्व

विवेक एक्सप्रेस का नाम स्वामी विवेकानंद की स्मृति में रखा गया है और यह ट्रेन भारत की विविधता- सांस्कृतिक, भाषाई और भौगोलिक की प्रतीक मानी जाती है. कन्याकुमारी से डिब्रूगढ़ तक के लंबे सफर में यह ट्रेन भारत को उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जोड़ने का कार्य करती है.

किशनगंज के लोगों के लिए सम्मान की बात

किशनगंज के लोगों के लिए यह एक गर्व का विषय है कि विवेक एक्सप्रेस जैसे प्रतिष्ठित ट्रेन का ठहराव सिर्फ उनके शहर में है. बिहार के जिन यात्रियों को इस ट्रेन से सफर करना हो, उन्हें किशनगंज से ही चढ़ना या उतरना होगा.

(सहयोगी सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: लालू-नीतीश फ्रेंडशिप: CM की कुर्सी तक लालू को पहुंचाने वाले नीतीश, आज सियासी दुश्मन क्यों बन गए? पढ़िए पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >