स्वतंत्रता दिवस पर नदवां को बड़ी सौगात, 4.83 करोड़ की योजनाएं घोषित; मॉडल स्कूल बनेगा हाईस्कूल

स्वतंत्रता दिवस पर धनरुआ प्रखंड के नदवां को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी. नदवां पंचायत में करीब 4.83 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की गई. नदवां हाईस्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की भी घोषणा हुई.

Independence Day : मसौढ़ी (पटना) स्वतंत्रता दिवस पर धनरुआ प्रखंड के नदवां को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री ने नदवां पंचायत में करीब 4.83 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर काम शुरू कराने का निर्देश दिया. उन्होंने नदवां हाईस्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चयनित लाभुकों को उनकी योजनाओं के अनुसार लाभ भी प्रदान किया.

85 वर्षीय युगेश्वर मांझी ने ध्वजारोहण किया

मुख्यमंत्री शनिवार को नदवां स्थित खेल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले नदवां मुसहरी निवासी 85 वर्षीय युगेश्वर मांझी ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. मुख्यमंत्री ने युगेश्वर मांझी को सम्मानित भी किया.

खेल मैदान से पंचायत सरकार भवन तक योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री की घोषित योजनाओं में नदवां में आंगनबाड़ी भवन के लिए 11 लाख रुपये, नदवां मुसहरी में सामुदायिक भवन के लिए 12 लाख, खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए 1.60 करोड़, पंचायत सरकार भवन के लिए 2.50 करोड़ और कन्या विवाह मंडप के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये शामिल हैं. उन्होंने नदवां में स्वास्थ्य उपकेंद्र समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया.

किसानों को सस्ती बिजली, युवाओं को रोजगार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को विकसित राज्य बनाना है. किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने, युवाओं को रोजगार देने और उद्योगों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. किसानों को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक 50 पैसे की सब्सिडी पर बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है. नई चीनी मिलों और अन्य उद्योगों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जमीन, राशन कार्ड, छात्रवृत्ति समेत जनहित से जुड़े कार्य निर्धारित समय में पूरा करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 9500 लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है.

कई गणमान्य रहे मौजूद

समारोह में पूर्व सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधायक अरुण मांझी, श्याम रजक, जदयू नेता सुनील कुमार, डीएम कुंदन कुमार, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, मुखिया शंकर कुमार, नीरज कुमार समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >