पटना : पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान, गूंजा ‘देश सबसे पहले’ का संकल्प

पटना में राष्ट्रीय सैनिक संस्था और पूर्व सैनिक संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वीर सैनिकों व वीर नारियों को सम्मानित किया गया. समारोह में देश के प्रति समर्पण और चरित्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.

Independence Day : दानापुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था और पूर्व सैनिक संघ की ओर से खगौल रोड स्थित परिसर में समारोह का आयोजन किया गया. संस्था के उत्तर भारत जोन सह उपाध्यक्ष एवं समन्वयक मेजर जनरल एमएल असवाल और संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. राष्ट्रगान के बाद एक मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई.

शहीदों को नमन, बुजुर्ग सैनिकों का सम्मान

संघ के संरक्षक ब्रिगेडियर प्रवीण कुमार ने कर्नल टीपी त्यागी और मेजर जनरल एमएल असवाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इसके बाद बुजुर्ग पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया. पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने एक स्वर में कहा कि देश सबसे पहले है और राष्ट्र की अखंडता को हर हाल में बरकरार रखना चाहिए.

चरित्र निर्माण पर जोर देने की जरूरत

कर्नल टीपी त्यागी ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ समाज में चरित्र निर्माण की भी जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे कैसे बनें, यह पूरे देश के लोगों की जिम्मेदारी है. यह तभी संभव है, जब बच्चों के चरित्र निर्माण पर भी विशेष जोर दिया जाए.

पूर्व सैनिकों के जज्बे को सराहा

मेजर जनरल एमएल असवाल ने कहा कि बिहार आकर यहां के पूर्व सैनिकों और आम लोगों को देखकर लगा कि यहां के लोग जुनून और कर्तव्य निभाने की भावना से भरे हुए हैं. उन्होंने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना की.

देश की सेवा के लिए आज भी तैयार

संस्था के संयोजक अरुण फौजी ने कहा कि पूर्व सैनिक एकजुट हैं और देश की रक्षा के लिए आज भी तैयार बैठे हैं. अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि वे कभी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे. समारोह में ‘देश के लिए झंडा ऊंचा रहे’ जैसे नारों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा.

मौके पर उपाध्यक्ष बीएन सिंह, प्रवक्ता मनोज सिंह, कृष्ण सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महासचिव धर्मेंद्र सिंह, हरेश पांडे, ललन सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रसाद, रीता देवी, मीत देवी, विजय राज सिंह, प्रमोद कुमार, श्रीराम यादव, एसआर शर्मा समेत अन्य पूर्व सैनिक और सदस्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >