पटना: मसौढ़ी में पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में कातिबों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, रजिस्ट्री का काम ठप

मसौढ़ी में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने के विरोध में कातिबों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. इस हड़ताल के कारण रजिस्ट्री का काम पूरी तरह ठप हो गया है. कातिबों का कहना है कि नई व्यवस्था से उनकी आजीविका पर संकट आ जाएगा.

Patna News : मसौढ़ी. राज्य सरकार की पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में मसौढ़ी रजिस्ट्री कार्यालय के 26 लाइसेंसधारी कातिब सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. कातिबों की हड़ताल के कारण रजिस्ट्री समेत इससे जुड़े अन्य कार्य प्रभावित हुए. दूर-दराज से जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा.

कातिबों ने जताया आजीविका पर संकट

हड़ताल पर बैठे कातिबों का कहना है कि पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा. उनका कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया ग्रामीण और कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए आसान नहीं होगी. ऐसे में जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मैन्युअल व्यवस्था जारी रखने की मांग

कातिबों ने सरकार से मैन्युअल रजिस्ट्री व्यवस्था जारी रखने और उनकी आजीविका के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को जिला और राज्य स्तर तक विस्तारित किया जाएगा. हड़ताल में सोनू कुमार सिन्हा, संजय सिंह, नरेंद्र प्रसाद, विद्याभूषण प्रसाद, शिशुपाल कुमार, बृजकिशोर प्रसाद और गोविंद कुमार समेत अन्य कातिब शामिल रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >