संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ (प्रो) अजय कुमार सिंह ने पटना कॉलेज परिसर में नवनिर्मित परीक्षा भवन का उद्घाटन मंगलवार को किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ (प्रो) शालिनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ (प्रो) कामेश्वर पंडित, प्रॉक्टर डॉ (प्रो) सूर्य देव सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ बीके लाल, पटना सायंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ (प्रो) अलका, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ (प्रो) एसबी लाल, विश्वविद्यालय अभियंता सचिन दयाल सहित विश्वविद्यालय व कॉलेज के कई प्राध्यापक व पदाधिकारी मौजूद रहे. कुलपति ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ (प्रो) अनिल कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दीं. पटना कॉलेज में पूर्व से निर्मित परीक्षा भवन की क्षमता लगभग 400 छात्रों की थी, लेकिन नवनिर्मित परीक्षा भवन की क्षमता लगभग 700 छात्रों की है. अब कॉलेज में लगभग 1000 छात्रों की परीक्षा एक साथ संपन्न की जा सकेगी. इस अवसर पर पटना कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे.
पटना कॉलेज में नवनिर्मित परीक्षा भवन का उद्घाटन

पटना कॉलेज में नवनिर्मित परीक्षा भवन का उद्घाटन
Copied link
पटना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ (प्रो) अजय कुमार सिंह ने पटना कॉलेज परिसर में नवनिर्मित परीक्षा भवन का उद्घाटन मंगलवार को किया