मोदी युग में आरएसएस की चल रही है सुपर सरकार : दीपंकर

माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि मोदी युग में संविधान के खिलाफ जाकर आरएसएस की अब सुपर सरकार चल रही है.

संवाददाता, पटना माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि मोदी युग में संविधान के खिलाफ जाकर आरएसएस की अब सुपर सरकार चल रही है. उन्होंने कहा कि जदयू के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा यह स्वीकार करना कि उनके दामाद को बिहार धार्मिक न्यास परिषद में आरएसएस कोटे के तहत सदस्य बनाया गया है.यह केवल एक व्यक्ति विशेष की नियुक्ति का मामला नहीं, बल्कि बिहार की सरकार और संघ परिवार के बीच गहरे साठगांठ का प्रमाण है. यह एक खतरनाक मिसाल है, जो हमारे संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष ढांचे के खिलाफ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में आरएसएस जैसे सांप्रदायिक संगठन की सिफारिश पर नियुक्तियां हो रही हैं. दीपंकर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना होगा कि वे बिहार की प्रशासनिक मशीनरी को संविधान के तहत चलायेंगे या नागपुर से चलने वाली विचारधारा के निर्देश पर चलायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >