Bihar Weather: 26 जनवरी तक बिहार के 11 जिलों में कोल्ड-डे और 28 में घने कोहरे का अलर्ट, IMD का येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जनवरी तक के लिए जारी किये पूर्वानुमान में बताया है कि मौसम का हाल कैसा रहेगा. आइएमडी पटना ने 26 जनवरी के लिए जिलावार मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया है.

Bihar Weather: बिहार के अधिकांश जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. शुक्रवार सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा. इस दौरान लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. गाडियों की रफ्तार बहुत धीमी दिखाई दे रही थी. इसे लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार को ही अलर्ट जारी कर दिया था. इसी कड़ी में आइएमडी पटना ने बताया है कि 26 जनवरी तक बिहार में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

Bihar imd alert

इन जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 11 जिलों को लेकर कोल्ड-डे और घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिला शामिल है.

इन 28 जिलों में सिर्फ घने कोहरे का अलर्ट

आइएमडी पटना ने अगले 48 घंटे के लिए बिहार के 28 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इनमे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, गोपालगंज, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बांका, जमुई, नवादा, गया और शेखपुरा जिला शामिल है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

26 जनवरी को कैसा रह सकता है मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 26 जनवरी के दिन राजधानी में मौसम सुबह 6 से 10 बजे तक शुष्क रहेगा और कुहासा छाया रहेगा. इस दौरान हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में मौसम का हाल ऐसा ही रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: पटना में इस दिन तक बंद रहेगा स्कूल, ठंड को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >