IIT Patna: ग्रामप्रो पहल से ग्रामीणों को मिलेगा उद्यम का अवसर, 100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

आईआईटी पटना और ICAR-NRC लीची ने ग्रामप्रो पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. इसमें 100 से अधिक ग्रामीणों को उद्यम विकास के अवसर और मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी गई. यह पहल ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त करेगी.

IIT Patna : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना (आईआईटी पटना) के इन्क्यूबेशन सेंटर और आईसीएआर-राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र (एनआरसीएल), मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में एसबीआई फाउंडेशन–लीप: ग्रामप्रो पहल के तहत जागरूकता एवं प्रतिभागी जुटाव कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों और विभिन्न हितधारकों ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और संभावित लाभार्थियों को उद्यम विकास के अवसरों तथा ग्रामप्रो पहल के तहत मिलने वाले सहयोग की जानकारी देना था.

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की

कार्यक्रम की शुरुआत आईसीएआर-एनआरसीएल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार के स्वागत संबोधन से हुई. इस दौरान वैज्ञानिक अंकित कुमार और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभय कुमार ने प्रतिभागियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

ग्रामप्रो परियोजना की जानकारी दी

आईआईटी पटना इन्क्यूबेशन सेंटर के मुख्य प्रबंधक-बायोनेस्ट डॉ. कुमार सिद्धार्थ सिंह और कार्यकारी प्रदीप कुमार ने ग्रामप्रो परियोजना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने पहल के उद्देश्यों, कार्यान्वयन प्रक्रिया, उपलब्ध सहयोग तंत्र और उद्यम शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया. संवादात्मक सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने योजना से जुड़े सवाल पूछे और विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की.

नेटवर्किंग सत्र का भी आयोजन किया

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उद्यम विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों और आगे की सहभागिता की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया. अंत में नेटवर्किंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों और हितधारकों ने आपसी सहयोग एवं भविष्य की सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया. कार्यक्रम का समापन दोपहर के भोजन एवं जलपान के साथ हुआ.

इसे भी पढ़ें : बंगाल से पटना आया खास पत्ता, इसी से सज रहा डाकबंगला का दुर्गा पूजा पंडाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >