महिला ने युवक को घर पर बुलाया पति और पिता ने कर दी थी हत्या

रामनगर करारी कछार के समीप से रविवार की रात बोरी में बंद मिले शव मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पति सुबोध कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रतिनिधि, बख्तियारपुर

रामनगर करारी कछार के समीप से रविवार की रात बोरी में बंद मिले शव मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पति सुबोध कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में यह सामने आयी है कि आरोपित महिला से मृतक का अवैध संबंध था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवीन कुमार का आरोपित महिला से अवैध संबंध होने की जानकारी विवाहिता के पति व मायके वालों को लग गयी थी. इसके बाद शनिवार को महिला के पति और पिता ने उस पर दबाव बना नवीन को बुलाने को कहा. इस पर विवाहिता ने नवीन को अपने घर में बुलाया, जहां घात लगाये पति सुबोध कुमार व पिता जयपाल यादव ने उसे पकड़ लिया और घर के आंगन में ही उसकी हत्या कर शव को बोरी में बंद कर गंगा किनारे फेंक दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >