हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जल गए तीन लोग

Road Accident: हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गयी. इस घटना में तीन लोग जिंदा जल गए है. घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुटी है.

Road Accident: हाजीपुर-महुआ मुख्यमार्ग पर बुधवार की शाम में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में हो गयी, जिसके बाद ट्रकों में भयानक आग लग गयी. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान हाजीपुर-महुआ मुख्यमार्ग पर जाम लग गया. कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गयी.

टक्कर में हाइवा का तेल टंकी फट गया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाजीपुर की ओर से एक बालू लदा हुआ हाइवा महुआ की तरफ जा रहा था और महुआ की ओर से एक खाली ट्रक आ रहा था. रंगीला चौक के पास दोनों ट्रकों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गयी. टक्कर में हाइवा का तेल टंकी फट गया और भीषण आग लग गयी. आग ने दोनों वाहनों को अपने चपेट में ले लिया. आनन फानन में सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

हाइवा के चालक के शव की पहचान नहीं हो पायी

घटना के लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया गया. दोनों ट्रकों को सड़क के किनारे लाया गया और शवों की खोज की गयी. इस दौरान खाली ट्रक में से दो शवों को निकाला गया. इनकी पहचान पिता-पुत्र के रूप में हुई. मृतक सारण जिले के डुमरी जुअरा के रहने वाले इंद्र देव राय और ऋतिक कुमार के रूप में हुई है. हाइवा के चालक के शव की पहचान नहीं हो पायी है.

Also Read: पटना एम्स में डॉक्टर की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा तेज, मेडिकल छात्रों का प्रदर्शन दिन-रात जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >