पटना: राजकीय डिग्री महाविद्यालय चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा व सेवा का संदेश दिया

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण पर उनके योगदान को याद किया गया.

Patna News : फुलवारी शरीफ में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चैनपुर (संपतचक) में सोमवार को पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात चिकित्सक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सी. पी. ठाकुर का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ. महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रिमझिम शील ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. ठाकुर का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक उदाहरण है. उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की.

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को किया याद

समारोह में दीपक ठाकुर, चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार, भेलवाड़ा के पूर्व सरपंच विजय कुमार सिंह तथा सरोज नंदन पटेल ने अपने विचार रखे. वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सी. पी. ठाकुर ने स्थानीय लोगों को प्रेरित कर चैनपुर में बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आज उसी भवन में राजकीय डिग्री महाविद्यालय संचालित हो रहा है.

ज्ञान, अनुशासन और सेवा का दिया संदेश

समारोह के मुख्य आकर्षण डॉ. सी. पी. ठाकुर रहे. उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान, अनुशासन, नैतिकता और मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त साधन है. साथ ही युवाओं से सेवा-भाव, ईमानदारी, कठिन परिश्रम और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की.

शिक्षक, छात्र और गणमान्य लोग रहे उपस्थित

समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >