कैंपस : अश्विनी पांडेय व डॉ कृतंजय चौधरी को अटल शिक्षक सम्मान

अश्विनी पांडेय व डॉ कृतंजय चौधरी, उच्च माध्यमिक शिक्षक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अटल शिक्षक सम्मान 2024 से नवाजा गया

संवाददाता, पटना टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पांडेय व डॉ कृतंजय चौधरी, उच्च माध्यमिक शिक्षक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अटल शिक्षक सम्मान 2024 से नवाजा गया. यह सम्मान बिहार सरकार के माननीय भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल के हाथों प्रदान किया गया. इस अवसर पर पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रासबिहारी सिंह, डॉ केसी सिन्हा, पूर्व नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, विधान पार्षद संजय मयुख, पूर्व विधायिका प्रो उषा विद्यार्थी, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो गणेश प्रसाद सिंह, विनोद शर्मा सहित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले कई शिक्षाविद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >