कैंपस : जेइइ एडवांस में 99.07 पर्सेंटाइल प्राप्त करने पर किया सम्मानित

बाल्डविन एकेडमी धवलपुरा स्कूल में पूर्ववर्ती छात्र अनमोल राज को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने विशेष सम्मान दिया

संवाददाता, पटना

बाल्डविन एकेडमी धवलपुरा स्कूल में पूर्ववर्ती छात्र अनमोल राज को विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने विशेष सम्मान दिया. यह सम्मान अनमोल को जेइइ एडवांस में 99.97 प्रतिशत प्राप्त करने के लिए दिया गया. इस अवसर पर अनमोल ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मैंने कठिन परिश्रम को अपने लक्ष्य का आधार बनाये. कठिन परिश्रम करना ही सफलता की सीढ़ी को पार कर सकती है. मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने अनमोल के माता-पिता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों का भी बड़ा योगदान होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >