अररिया में आज गृह मंत्री अमित शाह की DM, SP, SSB संग बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह आज अररिया में हैं. डीएम, एसपी और एसएसबी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इसके अलावा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से जुड़े बैठक में भी शामिल होंगे. इन योजनाओं का उद्देश्य बिहार के सीमा वाले जिले के गांवों में बुनियादी ढांचा और आजीविका के अवसर बढ़ाना है.

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के लिए बिहार दौरे पर हैं. आज दूसरे दिन अररिया जिले में अमित शाह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. अमित शाह के कार्यक्रम को भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के नजरिए से बेहद खास माना जा रहा है. गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह बाल मंदिर चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की.

आज अररिया में गृह मंत्री की बैठक का उद्देश्य

आज दोपहर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर बताया गया कि लगभग 1 बजे गृह मंत्री सीमा वाले जिलों के डीएम, एसपी और एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान मुख्य रूप से भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दे, आपसी समन्वय के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा सीमा पर चौकसी, खुफिया इनपुट और स्थानीय प्रशासन की भूमिकाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

जानकारी के मुताबिक, आज होने वाली बैठक में नकली नोट, तस्करी और घुसपैठ की चुनौतियों पर समीक्षा की जा सकती है. इसके अलावा लगभग 3:45 बजे गृह मंत्री वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम से जुड़े बैठक में भी शामिल होंगे. इन योजनाओं का उद्देश्य बिहार के सीमा वाले जिले के गांवों में बुनियादी ढांचा और आजीविका के अवसर बढ़ाना है. साथ ही सरकार का मानना है कि सीमा वाले इलाकों में विकास और सुरक्षा एक साथ चले तो अवैध नेटवर्क को कमजोर किया जा सकता है.

आज ही पूर्णिया हो सकते हैं रवाना

सभी कार्यक्रम होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि गृह मंत्री अमित शाह आज ही पूर्णिया के लिए रवाना हो सकते हैं. यहां वह एक होटल में ठहरेंगे. तीसरे दिन पूर्णिया में भारत-नेपाल संबंधी अलग-अलग विषयों पर हाई लेवल बैठक करेंगे. उसी दिन चार बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे. इस तरह से अमित शाह का बिहार दौरा सामरिक नजरिए (Strategic Vision) से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Also Read: बिहार में बांस की खेती किसानों को करेगी मालामाल, बढ़ेगा दायरा, मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >