Holi Special Train: पटना से उधना और दानापुर से वलसाड के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, समय सारिणी जारी

Holi Special Train: होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार, उधना, वलसाड और रांची से विभिन्न गंतव्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का लिया फैसला

Holi Special Train: होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पटना से उधना व दानापुर से वलसाड के बीच होली स्पेशल ट्रेनों चलायेगी. इसके अलावा दिल्ली व आनंद विहार से दरभंगा, रक्सौल व बरौनी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.

कौन सी ट्रेन कब चलेगी

  • 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड स्पेशल : यह स्पेशल वलसाड से 03 मार्च से 30 जून तक सप्ताह में हर सोमवार को और दानापुर से 04 मार्च से 01 जुलाई तक सप्ताह में हर मंगलवार को चलेगी.
  • 09045/09046 उधना-पटना-उधना सुपरफास्ट स्पेशल : यह स्पेशल उधना से 07 मार्च से 27 जून तक सप्ताह में हर शुक्रवार को और पटना से 08 मार्च से 28 जून तक सप्ताह में हर शनिवार को चलेगी.

वेना स्टेशन व रहुई हॉल्ट पर एक-एक जोड़ी ट्रेन का होगा ठहराव

  • यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वेना स्टेशन व रहुई हॉल्ट पर एक-एक जोड़ी ट्रेन के ठहराव का निर्णय लिया गया है. जिसमें दानापुर मंडल से ट्रेन नंबर-03249, 03250 राजगीर-पटना एक्सप्रेस स्पेशल 4 तारीख से वेना स्टेशन पर रुकना शुरू हो जायेगा . जबकि ट्रेन नंबर-13233,34 राजगीर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रहुई हॉल्ट पर रुकना शुरु हो जायेगा.

होली स्पेशल: रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात

होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने दिल्ली/आनंद विहार से दरभंगा, रक्सौल एवं बरौनी के मध्य, उधना-पटना, वलसाड-दानापुर तथा गोरखपुर-रांची के मध्य होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 04012/04011 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या 04012 दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 04, 07, 11, 14 एवं 18 मार्च को दिल्ली से 19.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 16.30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04026/04025 दिल्ली-रक्सौल-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल नरकटियागंज-गोरखपुर-बरेली-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी.

दिल्ली सहित कई स्टेशनों से अतिरिक्त ट्रेनें

गाड़ी संख्या 04026 दिल्ली-रक्सौल फेस्टिवल स्पेशल 06, 13 एवं 20 मार्च को दिल्ली से 23.05 बजे खुलेगी और अगले दिन 19.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 04025 रक्सौल-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 07, 14 एवं 21 मार्च को रक्सौल से 22.00 बजे खुलेगी और अगले दिन 17.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04020/04019 आनंद विहार-बरौनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल हाजीपुर-छपरा-बलिया-वाराणसी-लखनऊ-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या 04020 आनंद विहार-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल 09 एवं 16 मार्च को आनंद विहार से 19.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 18.00 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04019 बरौनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 10 एवं 17 मार्च को बरौनी 20.00 बजे खुलेगी और अगले दिन 19.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

Also Read: Bihar News: होली में घर आना मुश्किल, पटना की ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंर्फम टिकट, 273 से ज्यादा वेटिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >