हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 : कांग्रेस ने हमीरपुर सदर सीट से डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को बनाया उम्मीदवार

himachal pradesh assembly election 2022 हमीरपुर सीट को लेकर कांग्रेस में कोहराम मचा हुआ था. कांग्रेस के चार नेताओं में इस सीट पर टिकट को लेकर जंग चली थी.

Himachal pradesh assembly election 2022 News कांग्रेस लंबी जदोजहद व मंथन के बाद हमीरपुर सदर सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी. पूर्व मंत्री रणजीत सिंह के बेटे डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को कांग्रेस ने हमीरपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है. मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव व केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के नाम की घोषणा की. नाम की घोषणा के साथ ही डॉक्टर पुष्पेंद्र ने अपना नामांकन पत्र भी दाख़िल कर दिया है.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर गृह जिला है और वह अपने समर्थक सुनील शर्मा को टिकट दिलवाना चाहते थे. लेकिन, उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाने की वजह से डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया. हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पहले ही अपने उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र ठाकुर के नाम की घोषण कर चुकी है. उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है. आम आदमी पार्टी की ओर से सुशील सरोच ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रभुत्व वाली हमीरपुर सीट पर भाजपा जीत का हैट्रिक लगा चुकी है. कांग्रेस ने इस सीट पर आखिरी बार वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. तब कांग्रेस की अनिता वर्मा ने भाजपा की उर्मिल ठाकुर को मात दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >