VIDEO: तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर हाई अलर्ट, जेपी गोलंबर से डाक बंगला तक पुलिस की भारी तैनाती; वीडियो में देखें पूरी तैयारी

VIDEO: तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च को लेकर हाई अलर्ट, जेपी गोलंबर से डाक बंगला तक पुलिस की भारी तैनाती; वीडियो में देखें पूरी तैयारी

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना में राजभवन मार्च का आयोजन हो रहा है. सीवान की घटना और छात्र मुद्दों पर RJD सरकार को घेरने की तैयारी है. राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Tejashwi Yadav Rajbhawan March : पटना में आज 19 अगस्त को RJD नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च का आयोजन किया जा रहा है. मार्च को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जेपी गोलंबर, डाक बंगला चौराहा और इनकम टैक्स गोलंबर समेत कई प्रमुख इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शनकारियों को डाक बंगला चौराहे पर ही रोक दिया जाए.

हजारों कार्यकर्ता तिरंगा लेकर पहुंचे जेपी गोलंबर

तेजस्वी यादव ने RJD कार्यकर्ताओं से मार्च में तिरंगा झंडा लेकर शामिल होने की अपील की थी. इसके बाद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और लालू-तेजस्वी समर्थक जेपी गोलंबर पहुंचने लगे हैं. कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगे के साथ RJD के झंडे भी नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव के पहुंचने के बाद यहीं से मार्च आगे बढ़ेगा. कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

सीवान की घटना और छात्रों के मुद्दे पर प्रदर्शन

राजभवन मार्च का मुख्य मुद्दा सीवान में बिहार पुलिस द्वारा कथित तौर पर AK-47 चलाने की घटना को लेकर विरोध है. इसके अलावा बिहार में छात्रों से जुड़े मुद्दों को भी प्रदर्शन में प्रमुखता से उठाया जा रहा है. परीक्षाओं में देरी और छात्रों की अन्य समस्याओं को लेकर RJD सरकार पर सवाल खड़े कर रही है.

मार्च को देखते हुए पटना पुलिस ने जेपी गोलंबर से लेकर डाक बंगला और इनकम टैक्स गोलंबर तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

BJP कार्यालय समेत महत्वपूर्ण जगहों पर बढ़ी सुरक्षा

तेजस्वी यादव के मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. भाजपा कार्यालय समेत शहर के कई महत्वपूर्ण कार्यालयों और स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है.

फिलहाल जेपी गोलंबर पर RJD कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. पुलिस की नजर मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने पर है. अब सबकी नजर तेजस्वी यादव के जेपी गोलंबर पहुंचने और मार्च के आगे बढ़ने पर टिकी है.

Also Read: VIDEO : गर्दनीबाग धरना स्थल से आधी रात को TRE-4 अभ्यर्थियों के साथ छात्र नेता ने किया ऐलान, 19 अगस्त को...


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >