Bihar Rain Alert: बिहार में तेज आंधी के साथ होगी भयंकर बारिश, इन 6 जिलों में IMD की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में बुधवार की सुबह जहां कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश दर्ज की गई, वहीं अब राज्य भीषण गर्मी और हीट वेव के दौर में प्रवेश कर रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज गुरुवार की सुबह भी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना सहित राज्य के कुछ जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: बिहार में एक बार फिर मौसम ने रुख बदल लिया है. बुधवार की सुबह जहां कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश दर्ज की गई, वहीं अब राज्य भीषण गर्मी और हीट वेव के दौर में प्रवेश कर रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज गुरुवार की सुबह राज्य के कुछ जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी पटना, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, अरवल सहित कुछ अन्य जिलों के लिए जारी की गई है.

वहीं मौसम विभाग ने 10 से 16 मई तक हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है, वहीं पछुआ हवाओं के प्रभाव के चलते प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है.

राज्य के अधिकांश हिस्सों में बहेगी गर्म एवं शुष्क हवा

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि मध्य भारत और ओडिशा के पास एक प्रति चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है. इसके प्रभाव से बिहार के अधिकांश हिस्सों में गर्म एवं शुष्क पछुआ हवाएं बहेंगी. इसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा, जिससे दिन और रात दोनों में गर्मी अधिक महसूस की जाएगी. 16 मई तक प्रदेश में हॉट डे और हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है.

लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे राज्य के ये जिले

सबसे अधिक प्रभावित जिले उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम बिहार के बताए जा रहे हैं. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल के नगर निकाय क्षेत्र लू और भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.

लोगों से मौसम विभाग की खास अपील

हालांकि, उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में गर्मी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहेगा. यहां हॉट डे या हीट वेव की संभावना नगण्य है. मौसम विभाग ने नागरिकों को चेताया है कि वे जरूरी न हो तो दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. धूप में निकलते समय सिर ढकें, पानी अधिक पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें.

Also Read: आज सब आए हैं, कल कितने लोग याद रखेंगे?… जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए JCO सुजीत की पत्नी ने क्या कहा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >