Heavy Rain Alert: बिहार में मानसूनी मूड में आया मौसम, कहीं ननस्टॉप बारिश कहीं ठहर कर बरस रहे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बारिश से अगले दो दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ मेघ गर्जन एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बताते हुए सतर्क रहने को अगाह किया है.

Heavy Rain Alert: मौसम अब पूरी तरह मानसूनी मूड में आ गया है. कहीं ननस्टॉप बारिश हो रही है तो कहीं रुक-रुक कर बादल बरस रहे हैं. पिछले दो दिनों से बरसते बादलों के कारण आज मौसम सुहाना हो गया है जबकि चार दिन पहले तक लोग भीषण गर्मी से परेशान थे. शहर समेत जिले में बीते शुक्रवार की रात जमकर बारिश हुई है. तेज हवा के साथ बारिश के कारण शहर के पूर्वी इलाकों में पूरी रात बिजली भी गुल रही. कई मुहल्लों की सड़कों पर जलजमाव भी हो गया है.

ज्यादा राहत और थोड़ी परेशानी

भीषण गर्मी से बेहाल लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे. बारिश का दौर शुरू हो गया है जिससे राहत मिली है पर परेशानी थोड़ी बढ़ गयी है. शुक्रवार की पूरी रात बरसने के बाद बारिश ने सुबह थोड़ा ब्रेक लिया और फिर अपने मूड में आ गया. हालांकि बीच में कुछ क्षण के लिए धूप दिखी पर फिर आसमान में पूरा अंधेरा छा गया और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश भी शुरू हो गई. यह दौर थमा नहीं जिससे पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया.

इस बारिश में कहीं पानी जमा हो गया तो कहीं गंदगी पसर गयी जिससे सड़क पर निकलने में दिक्कत हो गयी है. शहर के प्रभात कालोनी, नवरतन हाता, बाड़ीहाट, हाउसिंग कॉलोनी, माधोपारा, राजेन्द्र नगर सहित कई मुहल्लों में परेशानी बतायी जा रही है. प्रमंडलीय मुख्यालय का बस पड़ाव सबसे ज्यादा प्रभावित है. समझा जाता है कि अभी और बारिश हुई तो कई मुहल्लों में लोगों को फजीहत झेलनी पड़ सकती है.

आज भी यही हाल रहने वाला है

शुक्रवार को देर रात तक और शनिवार को पूरे दिन झमाझम बारिश होती रही. रविवार को भी मौसम का कमोबेश यही हाल रहने वाला है.दरअसल, मानसून का पूरा असर अब दिख रहा है. मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है. पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग की ओर से लोगों को खुले स्थानों में न जाने, बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने और अस्थायी ढांचों को मजबूत करने की सलाह दी गई है.

बारिश शुरू होते ही बढ़ी कटिंग और ट्रिपिंग

बारिश का दौर क्या शुरू हुआ, बिजली की कटिंग और ट्रिपिंग बढ़ गयी. बीते शुक्रवार की रात शहर के कई मुहल्लों में बिजली पूरी तरह गायब रही तो कई मुहल्लों में आती-जाती रही. शनिवार को भी बिजली ट्रिपिंग का खेल सुबह से शाम तक लगातार जारी है. खासतौर पर गुलाबबाग, खुश्कीबाग, चिमनी बाजार और पूर्णिया सिटी में लोग परेशान रहे. शनिवार की सुबह कई जगह बिजली आयी पर पूरे दिन ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में स्कूलों का समय बदला, 23 जून से नया टाइम टेबल, जानें कितने बजे शुरू होगी क्लास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >