स्वास्थ्य विभाग डेंगू-चिकनगुनिया को लेकर अलर्ट

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को कहा है कि राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुकम्मल तैयारी की है.

पटना . स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रविवार को कहा है कि राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुकम्मल तैयारी की है. राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालय, सदर अस्पताल के साथ – साथ प्रखंड स्तर के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थानों पर डेंगू जांच किट, ब्लड प्लेटलेटस और दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं. श्री पांडेय ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों में दो, जिला अस्पताल में 10 और राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में 20 मच्छरदानी युक्त डेडिकेटेड बेड की व्यवस्था की गयी है. आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए सभी जिलों में एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है. राज्य के सभी निजी व सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से डेंगू की रिपोर्ट प्रतिदिन आईएचआइपी पर अपलोड करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >