पटना जंक्शन पर महिला के गले से छीनी चेन और ट्रेन से कूद हुआ फरार

पश्चिम बंगाल के हुगली चुचुडा के रहने वाले राजेश कुमार की पत्नी के गले से सोने की चेन झपट्टा मार कर बदमाशों ने छीन लिया और ट्रेन से कूद कर फरार हो गया.

संवाददाता, पटनापश्चिम बंगाल के हुगली चुचुडा के रहने वाले राजेश कुमार की पत्नी के गले से सोने की चेन झपट्टा मार कर बदमाशों ने छीन लिया और ट्रेन से कूद कर फरार हो गया. यह घटना पटना जंक्शन पर घटित हुई. राजेश कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पटना से कोलकाता जाने के लिए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस में सवार हुए थे. जैसे ही ट्रेन खुली वैसे ही एक युवक उनकी पत्नी के पास पहुंचा और गले से सोने की चेन खींच कर प्लेटफॉर्म पर कूद कर फरार हो गया. जब तक वे कुछ कर पाते, ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी. इसके बाद राजेश कुमार ने नैहाटी में जीरो एफआइआर दर्ज करायी. वहां से आवेदन पटना जंक्शन पहुंचा और 19 अप्रैल को केस दर्ज कर रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जबकि पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर सहरसा के बटराहा निवासी सुधांशु कुमार शर्मा के हाथ से मोबाइल फोन झपट्टा मार कर बदमाश ले भागे. वे पटना से सहरसा जाने के लिए जंक्शन पर आये थे.

विक्रमशीला एक्सप्रेस में महिला यात्री का 2.30 लाख के गहने व मोबाइल फोन चोरी

मुंगेर के जमालपुर नया गांव की रहने वाली महिला यात्री का लेडिज बैग विक्रमशीला एक्सप्रेस में बदमाशों ने गायब कर दिया. उस बैग में उनके 2.30 लाख के गहने, 10 हजार नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व अन्य सामान थे. महिला पति अरुण कुमार मंडल के साथ आनंद विहार स्टेशन से जमालपुर जा रही थी. इस दौरान उनकी नींद पटना जंक्शन पर खुली तो अपना बैग गायब पाया. इसके बाद अरुण कुमार मंडल ने जमालपुर जीआरपी में जीरो एफआइआर दर्ज कराया और वहां से उनका आवेदन पटना जंक्शन जीआरपी पहुंचा. जहां 19 अप्रैल को रेल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इसी प्रकार, पश्चिम बंगाल की रहने वाली रेखा गुप्ता का बदमाशों ने विभूति एक्सप्रेस से सफर करने के दौरान पर्स गायब कर दिया. उस पर्स में उनके गहने, पांच हजार नकद व मोबाइल फोन थे. उनके बयान के आधार पर पटना जंक्शन जीआरपी में केस दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >