दानापुर में बेखौफ चोरों ने हार्डवेयर दुकान से डेढ़ लाख की संपत्ति उड़ाए, घटना सीसीटीवी में कैद

तकियापर पुलिस चौकी से चंद दूरी पर एक हार्डवेयर दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति उड़ा दी. घटना शनिवार तड़के हुई और तीन चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Patna News : दानापुर के तकियापर पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर स्थित एक हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर बेखौफ चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली. वारदात शनिवार तड़के हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध चोरों की तस्वीरें कैद हुई हैं.

सुबह दुकान खुलने पर हुई चोरी की जानकारी

तकियापर निवासी एवं भैयाजी इंटरप्राइजेज के संचालक अजय कुमार शर्मा ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था.

डेढ़ घंटे तक दुकान में रहे चोर,पुलिस जांच में जुटी

दुकानदार के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में शनिवार तड़के करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच तीन चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसते और चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं. चोरी में करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति गायब होने की बात कही गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर चिंता जताई. उनका आरोप है कि तकियापर इलाके में खुलेआम जुआ (गेसिंग) और नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार होता है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >