वारदातों पर राज्य सरकार ने ओढ़ रखी है आपराधिक चुप्पी : तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा सामने आया है.

संवाददाता, पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा सामने आया है. मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है. राजद नेता ने अपने एक्स हैंडल पर यह बातें लिखी हैं. उन्होंने लिखा है कि नवादा में सरेराह महिला को चाकू घोंपा गया. पटना में दो बहनों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. भागलपुर में बदमाशों ने निर्वस्त्र कर महिला की हत्या कर दी गयी. छपरा में कोर्ट जा रहे दो प्रसिद्ध वकीलों की गोली मारकर हत्या कर दी . गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाते समय तेजस्वी ने कहा कि छपरा में लगातार यादव समाज के लोगों को गोली मारी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >