Good News: बिहार में बनेंगे अब उम्दा खिलाड़ी, राजगीर में नीतीश कुमार ने किया स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन

Good News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के खिलाड़ियों को आज बड़ा तोहफा दिया. राजगीर में सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया. जिसके बाद खिलाड़ियों के बीच खुशी दिखी. इस खास मौके पर सीएम नीतीश के साथ अन्य मंत्री और अधिकारी भी शामिल थे.

Good News: बिहार के सैकड़ों खिलाड़ियों का इंतजार आज खत्म हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देते हुए राजगीर खेल अकादमी-सह-खेल विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लोकार्पण कर दिया है. सीएम नीतीश कुमार के इस पहल से खिलाड़ियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. इस खास मौके पर सीएम नीतीश के अलावा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. 

खिलाड़ियों पर परफॉर्मेंस होगी उम्दा

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि, यह परियोजना बिहार के खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा. वहीं, राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. जानकारी के मुताबिक, आज का समारोह बेहद खास होने वाला है और इसमें बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, इंडोर हॉल संख्या-2, हॉकी प्रैक्टिस टर्फ के साथ-साथ कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया जाएगा. खास बात यह भी है कि, इन सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है. जिससे प्रशिक्षण में काफी काफी ज्यादा सहूलियत मिलेगी.

एफएसएल लैब का भी हुआ आरंभ

बता दें कि, इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर पुलिस अकादमी में एफएसएल लैब का भी शुभारंभ किया. जिसके बाद अब सिर्फ नालंदा ही नहीं बल्कि इसके आस-पास के जिलों के पुलिस को फोरेंसिक जांच के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. राजगीर पुलिस अकादमी में ही जांच की व्यवस्था शुरू हो गई है. समारोह में राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, जयंत राज, सुरेन्द्र मेहता के अलावा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही. 

Also Read: कई साल से फरार नक्सली बसंत पासवान ने किया कोर्ट में सरेंडर, भाकपा माओवादी का था बड़ा चेहराhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/aurangabad/naxalite-basant-paswan-surrenders-in-aurangabad-court-bihar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >