बिहार को मिली बड़ी सौगात, PMCH के नए भवन में इलाज की शुरुआत कल से, दो टावरों में शुरू होंगी सेवाएं

PMCH : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में 3 मई से नए बहुमंजिला भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने जा रही हैं. इस नए टावर में 1,050 बेड की सुविधा होगी. 160 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है.

PMCH: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के नए भवन में 3 मई से स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है. इस नए भवन में कुल 1050 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जो राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा. यह उद्घाटन पहले फेज में निर्मित दो टावरों का है, जहां अत्याधुनिक सुविधाएं और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित वार्ड तैयार किए गए हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है और पीएमसीएच का यह विस्तार उसी कड़ी का हिस्सा है.

नई बिल्डिंग में क्या-क्या सुविधाएं होंगी

पीएमसीएच के नए टावर में कुल 65 ऑटोमेटेड आईसीयू बेड, 44 पोस्ट आईसीयू बेड, 10 डीलक्स कमरे, 100 प्राइवेट रूम और 2 सुइट रूम बनाये गए हैं. इन सुविधाओं से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज का मिल पाएगा.

इसके अलावा दोनों टावरों में 10 ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) और इमरजेंसी वार्ड बनाए गए हैं. यहां मरीजों को तुरंत चिकित्सा सेवा मिल सकेगी. ₹160 करोड़ रुपये की लागत से इन दोनों टावरों में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जा रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूरे बिहार को होगा फायदा

पीएमसीएच के विस्तार से ना सिर्फ पटना, बल्कि पूरे बिहार के लाखों मरीजों को लाभ मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. सम्राट चौधरी ने बताया कि पीएमसीएच को विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने की दिशा में यह एक मील का पत्थर है. आने वाले समय में और भी चरणों में विस्तार किया जाएगा, जिससे इसकी क्षमता और सुविधाएं और बढ़ेंगी.

इस परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में नए विभाग, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, मेडिकल लैब्स और स्पेशलिटी यूनिट्स भी शुरू की जाएंगी. इसके बाद पीएमसीएच पूरी तरह से एक आधुनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में डेवलप हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 4 और 5 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >