Gold-Silver Price Today: पटना में चढ़ गए सोने-चांदी के भाव, टूटा रिकॉर्ड ! जानिए आज का रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के रेट में पिछले दिनों से लगातार ठहराव देखने के लिए मिल रहा था. लेकिन, इस बीच आज दोनों धातुओं के भाव चढ़ गए हैं. सोने की कीमत में 200 रूपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं, चांदी के रेट में 1000 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई.

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव एक बार फिर चढ़ गए हैं. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी के भाव में स्थिरता देखी जा रही थी. लेकिन, आज अचानक से दोनों धातुओं के बाव चढ़ गए हैं. जिससे ग्राहकों के साथ-साथ निवेशकों की परेशानी बढ़ने वाली है. इस हफ्ते की बात करें तो, सोने की कीमत में स्थिरता लगातार बनी हुई थी. तो वहीं, चांदी की कीमत में तो काफी समय से ठहराव बना हुआ था. लेकिन, आज अचानक दोनों के भाव चढ़ गए हैं. आज सोने की कीमत में 200 रूपये प्रति 10 ग्राम तो वहीं चांदी के रेट में 1000 रूपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई.

आज बाजार में क्या है दाम ?

वहीं, आज सोने-चांदी के कीमत की बात करें तो, राजधानी पटना के बाजार में 24 कैरेट सोना 99,500 रूपये से बढ़कर 99,700 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. अगर इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 102,691 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. तो वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 92,700 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 75,800 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. चांदी के कीमत की बात करें तो, काफी दिनों के बाद आज रेट में बदलाव हुआ.

आज बाजार में चांदी के दाम

आज चांदी की कीमत 107,000 रूपये बढ़कर 108,000 प्रति किलो बिक रही है. जीएसटी यदि जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 111, 240 रूपये है. तो वहीं, हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 106 रुपए प्रति ग्राम हो रही है. इसके अलावा एक्सचेंज रेट की बात करें तो, 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 90,200 रूपये तो वहीं 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 73,300 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 103 रूपये प्रति ग्राम तो वहीं बिना हॉलमार्क वाले का एक्सचेंज रेट 101 रूपये प्रति ग्राम है. इस तरह से आज बड़ा उछाल सोने-चांदी के कीमत में देखने के लिए मिला.

Also Read: Bihar Police Admit Card OUT: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >