कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं आइआइटी और नीट की करेंगी तैयारी

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को आइआइटी जेइइ और नीट की तैयारी के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ने का अवसर प्रदान किया जायेगा.

– मिलेगी ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा

संवाददाता, पटना

जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कूली पाठ्यक्रम के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में दक्ष बनाने के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा प्रदान की जायेगी. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को आइआइटी जेइइ और नीट की तैयारी के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा पढ़ने का अवसर प्रदान किया जायेगा. इसके लिए पहले ही शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और गैर सरकारी संगठनों के साथ एमओयू किया गया. जिले के 11 टाइप-4 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं की छात्राएं पढ़ती हैं, उन्हें प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लास की सुविधा प्रदान की जायेगी. इसके लिए फिलहाल आइआइटी पटना और फिजिक्स वाला कोचिंग संस्थान के शिक्षकों को हायर किया गया है. टाइप-4 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को ऑनलाइन क्लास करायी जायेगी.

डिजिटल लर्निंग का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए किया जा रहा निरीक्षण

छात्राओं को ऑनलाइन कोचिंग क्लास की सुविधा प्रदान करने के लिए जिले के 11 टाइप-4 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से टीम ने निरीक्षण कार्य शुरू कर दिया है. निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी यह देखेंगे कि कहां कितने कंप्यूटर सिस्टम व इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप करना है, इसकी सूची तैयार करेंगे. नये सत्र से जिले के सभी 11 टाइप-4 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी शुरू की जायेगी. इसके साथ ही गैर-सरकारी व परोपकारी संगठनों के कौशल, अनुभव और संसाधनों का उपयोग कर इन प्रयासों को और सशक्त बनाया जायेगा. ये संस्थाएं अपने विशिष्ट कौशल और विशेषज्ञता के माध्यम से विद्यार्थियों तक नवाचार, आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक कौशल को तेजी से पहुंचाने में मदद करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >