Congress: कांग्रेस पार्टी कैसे खत्म होगी गिरिराज सिंह ने बताया, बोले- कुछ समझ नहीं आ रहा इसलिए दे रहे धमकी

Congress: बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस की दुर्दशा हुई. इस वजह से पार्टी के नेता आपस में लड़ रहे हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के कारण पार्टी की स्थिति खराब होती जा रही है.

Congress: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान दो नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई. इसी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर खूब हमला बोला.

कांग्रेस नेता देते हैं एक-दूसरे को धमकी

गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनावी हार के बाद कांग्रेस पूरी तरह हिल गई है. बैठक में दो नेताओं का एक-दूसरे को धमकी देते हैं. पार्टी गहरे अंदरूनी संकट से जूझ रही है. एक दिन पार्टी इसी कारण खत्म हो जाएगी.

जानकारी के अनुसार, समीक्षा बैठक के दौरान वैशाली से कांग्रेस उम्मीदवार रहे इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से प्रत्याशी रहे जितेंद्र यादव के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गई. गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है और आने वाले दिनों में पार्टी की स्थिति और गिर सकती है.

कर्नाटक में जारी विवाद पर बोले- राहुल गांधी से संभल नहीं रही पार्टी

कर्नाटक की राजनीति पर भी गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि वहां मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान ने शासन व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है. कांग्रेस नेतृत्व सत्ता संघर्ष में उलझा है, जबकि जनता की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी संभाल नहीं पा रहे हैं. वो पार्ट टाइम पॉलिटिशियन हैं. अगर वो जल्द इस विवाद को नहीं ठीक करते हैं तो एक और राज्य हाथ से चला जायेगा.

इसे भी पढ़ें: जिस जेल में अनंत सिंह है बंद वहां 3 घंटे तक चली छापेमारी, पुलिस ने चप्पा-चप्पा खंगाला, क्या क्या मिला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >