पटना के तीन गांजा तस्कर खगड़िया में गिरफ्तार, 62 किलो गांजा और एक्सयूवी बरामद

बिहार के खगड़िया में एसटीएफ और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 किलो गांजा और एक्सयूवी कार के साथ पटना के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Patna Crime News : बिहार पुलिस की एसटीएफ और खगड़िया जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने महेशखूंट थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 62 किलो अवैध गांजे के साथ पटना के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्कर SUV कार से गांजे की खेप लेकर पटना आ रहे थे. पुलिस ने तस्करों के पास से गांजा के अलावा SUV कार और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं.

गुप्त सूचना पर STF ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, बिहार एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर खगड़िया जिले के चौथम से चार पहिया वाहन में गांजा लादकर पटना की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही एसटीएफ की विशेष टीम और खगड़िया पुलिस ने महेशखूंट थाना क्षेत्र में संयुक्त रूप से घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की.

SUV की तलाशी में मिला गांजा

कार को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान SUV से कुल 62 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ. इसके बाद कार सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया.

पटना के रहने वाले हैं तीनों तस्कर

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शापुर थाना क्षेत्र के चांदमारी नूरपुर निवासी मनीष कुमार और रौशन कुमार तथा रूपसपुर थाना क्षेत्र के महुआबाग निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी है.

खगड़िया से गांजा लाकर पटना में करते थे सप्लाई

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी खगड़िया से गांजे की खेप लेकर पटना आते थे और शहर के अलग-अलग इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से आती थी और पटना में किन लोगों तक पहुंचायी जाती थी.

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

मामले में महेशखूंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है. साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी पूछताछ की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >