सुबह सात बजे से हर दिन होगी नाला उड़ाही, 31 तक सफाई की कार्ययोजना

सैदपुर नाला, मंदिरी नाला सहित राजधानी के मुख्य व प्रमुख नालों की उड़ाही और सफाई का काम शुरु किया जा रहा है.

पटना . सैदपुर नाला, मंदिरी नाला सहित राजधानी के मुख्य व प्रमुख नालों की उड़ाही और सफाई का काम शुरु किया जा रहा है. स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग और मानसून 2026 में जलजमाव से निबटने के लिए यह काम किया जायेगा. निगम प्रशासन ने 31 जनवरी तक इस काम को पूरा करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है. नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया है. नाला उड़ाही का काम हर दिन सुबह सात बजे से शुरू होगा.

निगरानी के लिए गठित हुई विशेष टीम :

नाला उड़ाही के काम के लिए सतत निगरानी व जांच के लिए निगम स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है. टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक, सिटी मैनेजर, जूनियर इंजीनियर, कार्यपालक अभियंता एवं कार्यपालक पदाधिकारी को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR PRABHAT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >