Four Lane Road In Bihar: बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क होगी फोरलेन, इन 4 जगहों पर बनेगा बाईपास… जानिए डिटेल

Four Lane Road In Bihar: बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क फोरलेन होगी, इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही बड़ा आदेश दिया. इसके साथ ही इसमें चार बाईपास भी बनाए जायेंगे. बता दें कि, सीएम नीतीश ने निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया.

Four Lane Road In Bihar: राजधानी पटना के दानापुर से बिहटा तक बन रही एलिवेटेड सड़क फोरलेन होगी. इसे लेकर आदेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दी गई. दरअसल, सीएम नीतीश ने बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. यह सड़क पटना-बक्सर फोरलेन का अहम हिस्सा है. इस परियोजना के पूरा होने से कोइलवर से दानापुर तक यातायात सुगम होगा.

इन 4 जगहों पर बनेगा बाईपास…

वहीं, इस फोरलेन सड़क में 4 जगहों पर बाईपास बनाए जायेंगे. यह बाईपास नेऊरागंज, पैनाल, कन्हौली और विशुनपुरा में बनेंगे. बता दें कि, इसके बन जाने से सुचारू रूप से वाहनों के परिचालन से ईंधन और समय की भी बचत होगी. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि, यह चारलेन की एलिवेटेड सड़क बिहटा हवाई अड्डे को विशेष कनेक्टिविटी देगी. साथ ही पटना की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी. इसके साथ यह परियोजना बिहटा हवाई अड्डे को भी विशेष कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.

फोरलेन की इतनी है लागत…

बता दें कि, बिहटा दानापुर एलिवेटेड परियोजना की लंबाई 25.081 किलो मीटर है. यह दानापुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर कोइलवर ब्रिज को संपर्कता देगी. इसकी लागत 1969.39 करोड़ है, जिसे सीइगल इंडिया लिमिटेड बना रहा है. इस परियोजना की शुरआत 11 मार्च, 2024 को शुरू हुई थी और 6 सितंबर, 2026 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य है.

पहला पड़ाव हो चुका है पूरा

यह भी बता दें क, बिहटा दानापुर एलिवेटेड परियोजना का पहला पड़ाव निर्धारित समय से 2 महीने पहले ही पूर्ण हो चुका है और वर्तमान प्रगति 30.07 प्रतिशत है. इस फोरलेन एलिवेटेड पथ में कुल 387 पिलर है, जिनमें से 289 का कार्य जारी है. इसके साथ ही इसमें 4 बड़े पुल, 10 छोटे पुल, 37 पुलिया और 1 अंडरपास है, जिसका काम लगातार जारी है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार के सभी जिलों का तापमान चढ़ा, मौसम विभाग ने बताया कबतक सुस्त रहेगा मानसून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >