तीन साल से हाथ में नहीं थी हरकत, फोर्ड हॉस्पिटल में सर्जरी के बाद युवक की 90% रिकवरी

Ford Hospital: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पटना के 21 साल के युवक को लंबे इलाज के बाद राहत मिली है. ब्रैकियल प्लेक्सस नर्व इंजरी और घुटने के फ्रैक्चर से जूझ रहे युवक की फोर्ड हॉस्पिटल में सर्जरी की गई. डॉक्टर के अनुसार सर्जरी और फिजियोथेरेपी के बाद उसकी करीब 90 प्रतिशत रिकवरी हुई है.

Ford Hospital: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 21 साल के पटना निवासी युवक का फोर्ड हॉस्पिटल में सफल इलाज किया गया.हादसे में उसके दाहिने हाथ की ब्रैकियल प्लेक्सस नर्व में गंभीर चोट लगी थी.साथ ही दाहिने घुटने में फ्रैक्चर हो गया था.

हाथ में मूवमेंट नहीं होने के कारण युवक पिछले तीन वर्षों से इलाज करा रहा था.फोर्ड हॉस्पिटल के हड्डी रोग विभाग में ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत विवेक ने जांच के बाद युवक की सर्जरी की.

सर्जरी और फिजियोथेरेपी के बाद युवक की स्थिति में काफी सुधार हुआ है.डॉक्टर के अनुसार, अब तक करीब 90 प्रतिशत रिकवरी हो चुकी है और युवक सामान्य रूप से दैनिक गतिविधियां कर पा रहा है.

डॉ. विनीत विवेक ने बताया कि ब्रैकियल प्लेक्सस इंजरी काफी जटिल होती है.इसमें हाथ को नियंत्रित करने वाली नसों के समूह को नुकसान पहुंचता है, जिससे हाथ में कमजोरी या उसकी मूवमेंट खत्म हो सकती है.ऐसे मामलों में सही समय पर विशेषज्ञ जांच, उचित सर्जरी और नियमित फिजियोथेरेपी से मरीज की कार्यक्षमता में बेहतर सुधार संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >