Ford Hospital: वेंटिलेटर तक पहुंच जाती थी मरीज, फोर्ड हॉस्पिटल में बिना चीर-फाड़ बदला गया हार्ट वाल्व

Ford Hospital: हाजीपुर की 57 साल की एक मरीज बीते 10 सालों से गंभीर हृदय रोग के कारण बार-बार अस्पताल में भर्ती हो रही थीं और कई बार वेंटिलेटर तक पहुंच गई थीं. फोर्ड हॉस्पिटल, पटना के डॉक्टरों ने बिना चीर-फाड़ वाली आधुनिक माइक्रो सर्जरी तकनीक से हार्ट वाल्व बदलकर उन्हें नई जिंदगी दी है.

Ford Hospital: सांस फूलने की समस्या से परेशान हाजीपुर की 57 साल की मीनू देवी (बदला हुआ नाम) की जिंदगी पिछले 10 सालों से अस्पताल और इलाज के बीच सिमट गई थी. हालत इतनी गंभीर हो चुकी थी कि उन्हें महीने में दो से तीन बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था और कई बार वेंटिलेटर का सहारा लेना पड़ता था. फोर्ड हॉस्पिटल, पटना के डॉक्टरों ने बिना चीर-फाड़ वाली आधुनिक माइक्रो सर्जरी तकनीक से उनका हार्ट वाल्व बदलकर उन्हें नई जिंदगी दी है. वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बी. बी. भारती, डॉ. सुशांत पाठक, डॉ. सरोज, डॉ. विकास और डॉ. मनमोहन की टीम ने सफल सर्जरी की.

फोर्ड हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुशांत पाठक, ने कहा- एओर्टिक स्टेनोसिस में हृदय का वाल्व संकरा हो जाता है, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है. समय पर उपचार नहीं मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है. आधुनिक माइक्रो और न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों से अब ऐसे मरीजों का सुरक्षित और प्रभावी इलाज संभव है, जिससे रिकवरी भी तेजी से होती है.

हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बी. बी. भारती ने बताया कि आधुनिक माइक्रो और न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों की मदद से अब हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट जैसी जटिल प्रक्रियाएं भी कम जोखिम और तेजी से रिकवरी के साथ संभव हो रही हैं. उन्होंने बताया कि पहले ओपन हार्ट सर्जरी किया जाता था लेकिन अब एवीआर माइक्रो सर्जरी से संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >