बिहार रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित हुआ फ्लड रेस्क्यू सेमिनार, राज्यपाल ने लिया जायजा

बिहार रेजिमेंटल सेंटर में बाढ़ राहत बचाव पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने तैयारियों का जायजा लिया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना था.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

झारखंड एवं बिहार सब एरिया की ओर से बिहार रेजिमेंटल सेंटर में सोमवार को फ्लड रेस्क्यू ऑपरेशन सेमिनार और आधुनिक बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नागरिक एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित राहत कार्यों को मजबूत बनाना था.

राज्यपाल ने आपदा तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न स्टॉल और राहत शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और एयर फोर्स की आपदा राहत तैयारियों का जायजा लिया तथा आधुनिक ड्रोन तकनीक का भी अवलोकन किया. राज्यपाल ने कहा कि आपदा के समय समयबद्ध और संयुक्त प्रयास ही जन-धन की हानि को न्यूनतम करने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं.

आपदा प्रबंधन में समन्वय और क्षमता निर्माण पर जोर

राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समन्वित तैयारी, क्षमता निर्माण और जन-जागरूकता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने भविष्य में बाढ़ राहत और बचाव अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर सहयोग पर बल दिया.

विशेषज्ञों ने साझा किए बाढ़ राहत के अनुभव

झारखंड एवं बिहार सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और आधुनिक बचाव तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इस दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की विशेषज्ञ टीमों ने अपने अनुभव साझा किए तथा राहत और बचाव अभियानों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों की जानकारी दी.

आधुनिक बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के दौरान 51 इंजीनियर रेजिमेंट की ओर से आधुनिक बाढ़ राहत एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई. प्रदर्शनी में नावें, लाइफ सेविंग उपकरण, संचार साधन और अन्य विशेष बचाव संसाधनों का प्रदर्शन किया गया. इससे प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों और संसाधनों की विस्तृत जानकारी मिली.

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

सेमिनार में झारखंड एवं बिहार सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल जितेंद्र सिंह, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अमित वेदी, बिहार रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश कुमार बोरा, डिप्टी कमांडेंट कर्नल विजय कुमार, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल प्रशासन तथा विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >