गरीबों की जमीनें न लौटाने का कारण बताएं तेजस्वी : राजीव

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को कहा है कि गरीबों की जमीन नहीं लौटाने का कारण तेजस्वी यादव को बताना चाहिए.

पटना. जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शुक्रवार को कहा है कि गरीबों की जमीन नहीं लौटाने का कारण तेजस्वी यादव को बताना चाहिए. नौकरी के बदले जमीन घोटाले का मामला खुलने, केस दर्ज होने और चारों तरफ भद्द पिटने के बाद भी यह अभी भी लोगों को उनकी जमीनें लौटाने के लिए तैयार नहीं हैं. वहीं, सरकार को कानून-व्यवस्था का पाठ पढ़ा रहे हैं. सरकार को ज्ञान देने से पहले तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि आखिर गरीब बिहारियों की हड़पने वालों के साथ कानून को क्या करना चाहिए? उन्हें गरीब बिहारियों की जमीनें नहीं लौटाने का कारण भी बताना चाहिए? राजीव रंजन ने कहा कि कानून-व्यवस्था पर बोलने से पहले तेजस्वी को आइना देखना चाहिए. उन्हें अपनी पार्टी के इतिहास और कुशासन को याद करना चाहिए. चारा से लेकर अलकतरा तक डकारने वाली पार्टी के युवराज को बताना चाहिए कि आखिर कोर्ट ने उनके माता-पिता के शासनकाल को जंगलराज क्यों कहा था? उन्हें समझना चाहिए कि जिनके हाथ बाहुबलियों, रंगदारों और घोटालेबाजों के माथे पर रहता हो, उसे इन विषयों पर बोलने का कोई हक नहीं होता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >