संत माइकल की श्रद्धा श्री को दैनिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान

स्कूल के धैर्य पांडे और डीपीएस पटना के सप्तक गुप्ता क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

संवाददाता, पटना

एसीएडी नामक दैनिक स्कूल ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता के प्रतिस्पर्धी चरण की अक्तूबर महीने की रैंकिंग में संत माइकल हाइस्कूल की श्रद्धा श्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. स्कूल के धैर्य पांडे और डीपीएस पटना के सप्तक गुप्ता क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. यह प्रतियोगिता पूरे वर्ष प्रतिदिन आयोजित की जाती है. लेकिन अंक देने का चरण जनवरी से 31 अक्तूबर के बीच चलता है. www.crypticsingh.com पर प्रतिदिन एक सुराग अपलोड किया जाता है और प्रतिभागियों को अगले दिन एक निश्चित समय तक उसका हल प्रस्तुत करना होता है. गति और सटीकता दोनों के लिए अंक आवंटित किये जाते हैं और नियमित लीडरबोर्ड बनाये जाते हैं. एसीएडी प्लस नामक कॉलेज श्रेणी में गोवा डेंटल कॉलेज की समृद्धि सिनाई सालगांवकर ने इस महीने शीर्ष स्थान हासिल किया. उनके बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मणिपुर, अररिया, बिहार के ओम कुमार झा और एसडीडीएनजी गवर्नमेंट हाई स्कूल, फारबिसगंज अररिया के शिवम कुमार झा रहे. 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए आयोजित एसीएडी सीनियर में हैदराबाद के कोल्लुरु कोटेश्वर राव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. उसके बाद बेंगलुरु के आर नागेंद्र प्रसाद और चेन्नई के एन रंगास्वामी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. एसीएडी ग्लोबल में सिकंदराबाद के समित कल्लियनपुर प्रथम स्थान पर रहे जबकि चेन्नई के रामकृष्णन कृष्णन और बेंगलुरु के हरीश कामथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. ये प्रतियोगिताएं एक्स्ट्रा-सी द्वारा आयोजित की जाती हैं. जो पटना स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन है और समाज के सभी वर्गों में ज्ञान-आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने में अग्रणी है. यह भारत और विदेशों में विभिन्न ऑनलाइन और ऑफलाइन क्रॉसवर्ड आयोजनों के लिए जाना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >