रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग, जेसीबी किया क्षतिग्रस्त

तरपुरा गांव में शनिवार की शाम करीब चार बजे दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई.

मसौढ़ी . तरपुरा गांव में शनिवार की शाम करीब चार बजे दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई. हालाकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी. पुलिस ने चार खोखा बरामद किया. हालांकि पुलिस ने खोखा बरामद होने से इंकार किया है. घटना का कारण एक पक्ष द्वारा जेसीबी से रास्ता बनाने का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उनके बीच हुआ विवाद है. जानकारी के मुताबिक, तरपुरा गांव के समीप सकरपुरा मोड़ की यात्री शेड से पश्चिम के प्लाट पर कुछ लोग रास्ता को मेन रोड से जोड़ने के लिए शनिवार की शाम जेसीबी से एक खेत का समतलीकरण कर रहे थे. इसका विरोध तरपुरा गांव के कुछ लोग लोगों ने किया. इस दौरान ग्रामीणों ने जेसीबी के पहिये की हवा निकाल जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे दोझड़प हो गयी और दोनों ओर से फायरिंग होने लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >