गेहूं के खलियान में लगी आग फसल जलकर बर्बाद

patna news: अथमलगोला. कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत लहरिया टोला गांव के नेवा राय नमक किसान के खलिहान में थ्रेसरिंग के लिए रखी गेहूं की फसल में रविवार की रात्रि अचानक आग लग गयी

अथमलगोला. कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत लहरिया टोला गांव के नेवा राय नमक किसान के खलिहान में थ्रेसरिंग के लिए रखी गेहूं की फसल में रविवार की रात्रि अचानक आग लग गयी देखते ही देखते आग बेकाबू हो गयी और चार बीघे की फसल को अपने चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी. प्रशासन ने अग्निशमन दस्ता को फोन करके बुलाया गया. अग्निशामक दस्ता ने बेहद प्रयास किया, लेकिन अधिकांशत फसल जलकर बर्बाद हो गयी.

लोजपा नेता के घर में आग लगने का किया प्रयास

दानापुर. थाना क्षेत्र के कैंट रोड स्थित लोजपा जिलाध्यक्ष चंदन यादव के घर में रविवार को रात असामाजिक तत्वों ने जलती हुई सिगरेट फेंक दिया. जिससे घर में आग लगा गयी. हालांकि बड़ा टल गया. स्थानीय लोगों ने मोटर पंप से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. चंदन यादव ने बताया कि रामनवमी की रात घर में पूरे परिवार के साथ था. इसी दौरान बगल से हॉस्टल से जलती सिगरेट मेरे घर में फेंक दिया. जिससे घर में आग लग गयी और गाय जलने से बच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >