मुर्गी फार्म में लगी आग, पांच लाख रुपये की संपत्ति राख

मसौढ़ी. छोटकी मसौढ़ी गांव में रविवार की देर शाम एक मुर्गी फार्म में आग लग गयी.

मसौढ़ी. छोटकी मसौढ़ी गांव में रविवार की देर शाम एक मुर्गी फार्म में आग लग गयी. आगलगी में तकरीबन चार हजार मुर्गियां और चूजे व 52 बोरा मुर्गी का दाना खाक हो गया. इसमें पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है. मुर्गी फार्म संचालक अभय कुमार ने बताया कि रविवार की देर शाम मुर्गी फार्म में अचानक आग लग गयी. उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था. उन्होंने आशंका जतायी है कि किसी शरारती तत्व ने मुर्गी फार्म के पिछले हिस्से में आकर आग लगा दी. उधर पुलिस छानबीन में जुटी है. घटना के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >