इ-ऑफिस यूजर मैनुअल से तेजी से निबटायी जायेंगी फाइलें

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि इ-ऑफिस यूजर मैनुअल का प्रकाशन राज्य में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी, त्वरित और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

संवाददाता, पटना मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि इ-ऑफिस यूजर मैनुअल का प्रकाशन राज्य में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक पारदर्शी, त्वरित और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार पारदर्शिता और त्वरित प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए निरंतर प्रयासरत है.इस दिशा में इ-ऑफिस प्रणाली एक अनूठा कदम है.इससे फाइलों का निबटारा तेजी से और पारदर्शिता के साथ होगा. श्री मीणा सोमवार को मुख्य सचिवालय सभा कक्ष में इ-ऑफिस यूजर मैनुअल का विमोचन करने के बाद अपनी बातें रख रहे थे.उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रशासनिक कार्यों में तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग हो और जनता को त्वरित सेवा मिले.मौके पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर, बिपार्ड की अपर महानिदेशक डॉ सफीना एएन और सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रचना पाटिल उपस्थित थीं. राज्य में प्रत्येक दिन 1289 फाइलों का हो रहा ऑनलाइन निबटारा : राज्यभर में ऑनलाइन फाइलों (इ-फाइलिंग) के निबटारे में तेजी आयी है. शिक्षा विभाग की ओर से सबसे अधिक ऑनलाइन फाइलों का निबटारा हो रहा है. सभी विभागों को मिलाकर औसतन प्रत्येक दिन लगभग 1289 फाइलों का निष्पादन किया जा रहा है. बीते तीन साल में लगभग 13 लाख 92 हजार से अधिक फाइलों का ऑनलाइन निष्पादन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >