राज्यभर में होगा अंजीर का उत्पादन, इसकी खेती पर मिलेगा अनुदान

राज्यभर में अंजीर की खेती होगी. इसके लिए सरकार की ओर से किसानों को पौधों पर सब्सिडी दी जायेगी. एक हेक्टेयर में 625 पौधे लगाये जायेंगे.

संवाददाता, पटना राज्यभर में अंजीर की खेती होगी. इसके लिए सरकार की ओर से किसानों को पौधों पर सब्सिडी दी जायेगी. एक हेक्टेयर में 625 पौधे लगाये जायेंगे. इस पर एक लाख 25 हजार रुपये खर्च होंगे. इसमें सरकार की ओर से 40 फीसदी अनुदान दिया जायेगा. कुल 50 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में किसानों को मिलेगी. तीन किस्तों में राशि दी जानी है. पहली किस्त 30 हजार रुपये इस साल दी जायेगी. अगले साल 75 फीसदी पौधों के सजीव रहने पर जांच के बाद 10 हजार रुपये का भुगतान किया जायेगा. उसके अगले साल 90 फीसदी पौधों के सजीव रहने पर तीसरी किस्त की 10 हजार रुपये का भुगतान किया जायेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है. योजना के लाभ के लिए किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर दिया जायेगा. सभी वर्गों की श्रेणी में 30 फीसदी महिलाओं की भागीदारी होगी. कृषि विभाग की ओर से इसके लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >