बिहार के इस जिले में 200 करोड़ की लागत से अमूल लगाएगी आधुनिक प्लांट, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Patna Amul Factory: देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल पटना के फतुहा में नई यूनिट लगाने जा रही है. करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना से किसानों, युवाओं को फायदा होगा.

Patna Amul Factory: बिहार में देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल अपनी नई उत्पादन इकाई स्थापित करने की तैयारी कर रही है. इस संबंध में उद्योग विभाग में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा हुई और कंपनी को करीब 13 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति बनी. बैठक में परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से विचार किया गया. साथ ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी. अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना से बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी.

200 करोड़ रुपये का होगा निवेश

जानकारी के अनुसार अमूल फतुहा में अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण और उत्पादन इकाई स्थापित करेगी. इस परियोजना पर कंपनी लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी. सरकार का मानना है कि इस निवेश से बिहार का डेयरी सेक्टर और मजबूत होगा. साथ ही राज्य के दूध उत्पादकों और किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

अमूल की नई यूनिट शुरू होने के बाद राज्य के दूध उत्पादक किसानों के लिए बाजार के नए अवसर पैदा होंगे. किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी. इससे दूध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. सरकार का कहना है कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने और डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने में यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी.

200 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

इस परियोजना से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. अधिकारियों के अनुसार अमूल की इस यूनिट में 200 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलने की संभावना है. इसके अलावा परिवहन, पैकेजिंग, सप्लाई चेन और अन्य सहायक गतिविधियों के जरिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा. इससे फतुहा और आसपास के क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में बढ़ रहा निवेशकों का भरोसा

उद्योग विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है. अमूल की यह परियोजना इस बात का संकेत है कि बिहार में निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: अनिल अग्रवाल के ठिकानों पर रेड, वेदांता ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, मनोज झा ने सरकार पर उठाए सवाल

बिहार में इस दिन पहुंचेगा मानसून, मौसम विभाग ने बताया- एलनीनो बिगाड़ सकता है बारिश का खेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >