किसानों को 25 दिनों में मिलेगा मुआवजा, 9 से आवेदन

राज्य में ओलावृष्टि से किसानों को हुई नुकसान की मुआवजा राशि का भुगतान आवेदन के 25 दिनों में मिल जायेगा. कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने विस में कहा है कि राज्य में फरवरी के अंतिम सप्ताह में हुई आंधी-बारिश से 11 जिलों में गेहूं, राई व दलहन की फसल को भारी नुकसान हुआ है.

पटना : राज्य में ओलावृष्टि से किसानों को हुई नुकसान की मुआवजा राशि का भुगतान आवेदन के 25 दिनों में मिल जायेगा. कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने विस में कहा है कि राज्य में फरवरी के अंतिम सप्ताह में हुई आंधी-बारिश से 11 जिलों में गेहूं, राई व दलहन की फसल को भारी नुकसान हुआ है. प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए नौ मार्च से ऑनलाइन आवेदन लिये जायेंगे.

आवेदन के 25 दिनों के अंदर किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से चला जायेगा. वह फराज फातिमी, लालबाबू राम, नीरज कुमार, मुद्रिका प्रसाद राय के ध्यानाकर्षण पर सरकार का पक्ष रख रहे थे. कृषि मंत्री ने बताया कि पटना, बक्सर, कैमूर, गया, जहानाबाद, आैरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर व भागलपुर में 31.929 हजार हेक्टेयर फसल को 33% से अधिक की क्षति पहुंची है.

इन जिलों के प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट, अनुदान वितरण के लिए कृषि विभाग की ओर से आपदा प्रबंधन विभाग से 60 करोड़ की अधियाचना की गयी है. जिलों से अभी तक कृषि इनपुट अनुदान राशि के लिए 43 करोड़, 10 लाख, 46,225 की मांग प्राप्त हुई है. यह धनराशि जिलों को भेज दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >