Farmer Registry Bihar: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री पर कड़ी नजर, जनवरी में 8 दिन होगी गहन समीक्षा, जानिये तारीख

Farmer Registry Bihar: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला लिया गया. राज्य में अब किसानों की डिजिटल पहचान होगी. इसके साथ ही इसे लेकर कड़ी निगरानी भी की जायेगी. ऐसे में 6 से लेकर 9 जनवरी और 18 से लेकर 21 जनवरी तक गहन समीक्षा की जायेगी.

Farmer Registry Bihar: बिहार के किसानों के लिए बेहद खास फैसला लिया गया है. राज्य में किसानों की अपनी डिजिटल पहचान होगी. दरअसल, फार्मर रजिस्ट्री पहल से किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी और समय से मिल सकेगा. ऐसे में किसानों से फार्मर आईडी बनाने की अपील की गई है. इस पहल को लेकर कड़ी निगरानी भी की जायेगी.

8 दिन होगी गहन समीक्षा

जानकारी के मुताबिक, फार्मर रजिस्ट्री को लेकर 6 से लेकर 9 जनवरी और 18 से लेकर 21 जनवरी तक गहन समीक्षा की जायेगी. साफ है कि दो चरणों में गहन समीक्षा की जायेगी. दरअसल, फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में किसानों का ई-केवाईसी कृषि विभाग के कर्मियों की तरफ से किया जायेगा जबकि बकेट सत्यापन राजस्व विभाग के राजस्व कर्मियों की तरफ से किया जायेगा.

मिशन मोड में लक्ष्य को किया जायेगा पूरा

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया. जिसमें लिखा, ‘एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री को सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए जा रहे हैं. इस लक्ष्य को मिशन मोड में पूरा करने के लिये कड़ी निगरानी, दैनिक मॉनिटरिंग, संरचित समीक्षा और तकनीकी सहयोग के साथ प्रगति का स्पष्ट रोडमैप तय किया गया है.’

अब तक 31 प्रतिशत हुआ ई-केवाईसी

मंत्री विजय सिन्हा ने अपने पोस्ट में यह भी जिक्र किया कि अब तक 31 प्रतिशत ई-केवाईसी किया गया है. साथ ही जमाबंदी बकेट क्लेम 4.8 प्रतिशत किया गया है. ऐसे में इसी आधार पर फार्मर रजिस्ट्री को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी. इससे पहले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव की तरफ से कहा गया था कि राज्य में पीएम-किसान के 75 लाख से भी ज्यादा एक्टिव लाभुक हैं. ऐसे में अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर आईडी बनाना बेहद जरूरी है.

Also Read: Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल हादसा होते-होते टला, भैंसा से टकराई ब्रह्मपुत्र मेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >