Patna News: बिहार सरकार और पटना हाई कोर्ट के नाम पर चलाई जा रहीं फर्जी वेबसाइटें, जांच का दिया आदेश

Patna News: बिहार सरकार और पटना हाई कोर्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइटें चलाई जा रहीं है. गृह विभाग ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर फर्जी वेबसाइटों को बंद कराने का निर्देश दिया है.

अनुज शर्मा/ Patna News: बिहार सरकार के गृह विभाग ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. गृह विभाग ने बताया है कि राज्य में पटना हाई कोर्ट और विभिन्न सरकारी विभागों के नाम से कई फर्जी वेबसाइटें संचालित की जा रही हैं. इन वेबसाइटों के जरिए सरकारी भर्तियों, परीक्षा परिणामों और कर्मचारियों के लॉगिन पोर्टल के नाम पर लोगों की निजी जानकारी और बैंक डाटा चोरी किया जा रहा है.

आर्थिक अपराध इकाई को भेजी गई जानकारी

गृह विभाग (विशेष शाखा) के उप सचिव नवीन चन्द्र ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए आर्थिक अपराध इकाई को इस पूरे मामले की तत्काल जांच कर फर्जी वेबसाइटों को बंद कराने का निर्देश दिया है. पत्र में यह भी कहा गया है कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, द्वारा इस संबंध में एक पत्र और ईमेल प्राप्त हुआ है़, इसी के आधार पर जिसकी जानकारी भी आर्थिक अपराध इकाई को भेजी गई है.

संदेहास्पद पोर्टल पर निजी जानकारी साझा करने से बचें

सरकार ने इस पूरे मामले को साइबर अपराध की श्रेणी में गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इससे न केवल आम जनता को आर्थिक क्षति हो रही है बल्कि सरकार की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंच रही है. गृह विभाग ने उम्मीद जताई है कि आर्थिक अपराध इकाई इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करायेगी. आमजन से भी अपील की गई है कि वे सरकारी सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइटों का ही उपयोग करें और किसी भी संदेहास्पद पोर्टल पर निजी जानकारी साझा करने से बचें.

Also Read: बिहार परिवहन निगम ने लांच करेगी सुविधा एप, अब यात्री कर सकेंगे बस की लाइव लोकेशन का पता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >