पटना में 3.08 करोड़ के बीमा क्लेम का खेल! आग लगने की झूठी कहानी बताने पर दो फर्म मालिकों पर केस

पटना में शॉर्ट सर्किट का झूठा बहाना बनाकर 3.08 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम करने के आरोप में दो फर्म मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा।

Patna News : पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में एक बीमा कंपनी ने दो फर्म के मालिकों के खिलाफ 3.08 करोड़ रुपये का कथित फर्जी बीमा क्लेम करने के प्रयास का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि दोनों फर्म में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की झूठी जानकारी देकर बीमा की रकम हासिल करने की कोशिश की गयी.

फॉरेंसिक जांच में खुला राज

बीमा कंपनी के ब्रांच मैनेजर राजीव रंजन प्रकाश ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार, मई 2026 में बोरिंग रोड स्थित दोनों फर्म में आग लगने की जानकारी दी गयी थी. इसके आधार पर बीमाधारकों ने कंपनी से करीब 3.08 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम किया. कंपनी ने मामले की स्वतंत्र फॉरेंसिक जांच करायी. जांच के दौरान स्विच एरिया के तारों में इलेक्ट्रिकल आर्किंग या आर्क बीड्स के कोई निशान नहीं मिले. इससे शॉर्ट सर्किट से आग लगने के दावे पर सवाल खड़े हुए.

राख और मलबे में मिले केमिकल

जांच के दौरान घटनास्थल से एकत्र की गयी राख और मलबे के नमूनों में वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स और पेट्रोलियम डिस्टिलेट सॉल्वेंट पाए गये. प्राथमिकी में कहा गया है कि इन रसायनों की मौजूदगी से आग को भड़काने के लिए बाहरी केमिकल या सॉल्वेंट के इस्तेमाल की आशंका सामने आयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब पुलिस फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >