मगध महिला कॉलेज में लगा नेत्र जांच शिविर

मगध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई और शहर के एक प्रतिष्ठित आइ हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र देखभाल और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई और शहर के एक प्रतिष्ठित आइ हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र देखभाल और नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य वार्ता के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ अर्पणा थीं. उन्होंने लगातार बढ़ने वाले स्क्रीन टाइम को लेकर छात्राओं बताया कि यह किस तरह से आंखों को क्षति पहुंचा रहा है. उन्होंने आंखों के जांच संबंधित जानकारी साझा किया. कंप्यूटर पर काम करते वक्त कोशिश करें की लगातार न देखें. कुछ समय का ब्रेक लें और ठंडे पानी से आंखों को बीच-बीच में धोएं. आंख का इन्फेक्शन होने पर इससे संबंधित डॉक्टर की सलाह पर दवा का इस्तेमाल करें. खान-पान को लेकर भी सलाह दी गयी. एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुचिता अर्पणा, डॉ ज्योति दुबे और डॉ सुजाता कुमारी, एनएसएस इकाई के नेता और मगध महिला कॉलेज की छात्रा ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया. 150 से अधिक छात्राओं ने मुफ्त नेत्र जांच शिविर में भाग लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >