EOU RAID : बिहार में बड़े अधिकारी के तीन ठीकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने कंसा शिकंजा

EOU RAID : सुबह-सुबह जब लोग दफ्तर की ओर निकल रहे थे, उसी वक्त पटना, सीवान और समस्तीपुर में बिजली विभाग के अधिकारी विवेकानंद के ठिकानों पर ईओयू की दस्तक ने अफसरशाही में खलबली मचा दी।

EOU RAID : पटना, आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारी विवेकानंद के तीन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. यह कार्रवाई पटना, सीवान और समस्तीपुर में एक साथ चल रही है.

सुबह से ही EOU की टीम दस्तावेजों और संपत्ति के ब्योरे की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि विवेकानंद पर लंबे समय से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप थे. इसी सिलसिले में आर्थिक अपराध इकाई ने अदालत से अनुमति लेकर छापेमारी अभियान चलाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >